फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tiffin bomb mastermind appeared in the court of Tunda

वाह री CBI ! पेशी पर अातंकी को लाई, पर दस्तावेज भूल आई

Tue, 11 Apr 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Tiffin bomb mastermind appeared in the court of Tunda
करीम टुंडा
टिफिन बम के जरिए ट्रेन में ब्लास्ट करने वाले मास्टरमाइंड अब्दुल करीम उर्फ टुण्डा को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर में विशेष टाडा अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की ओर से अदालत में दस्तावेज पेश नहीं करने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने आगामी सुनवाई 4 जुलाई तय की है।
विज्ञापन


टिफिन बम बनाकर देश की ट्रेन में बम ब्लास्ट करने वाले मास्टर माइंट अब्दुल करीम उर्फ टुण्डा की मंगलवार को विशेष टाडा कोर्ट में पेशी हुई। टुण्डा को दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर सेन्ट्रल जेल लाया गया। यहां सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सीबीआई अधिकारियों से दस्तावेज की मांग की तो वह उपलब्ध नहीं करवा सके। उन्होंने भूलवश दस्तावेज नहीं लाने की बात कही तो न्यायाधीश भड़क गए। उन्होंने सीबीआई अधिकारी को  फटकार लगाई।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने आगामी सुनवाई की तारीख 4 जुलाई निर्धारित की है और इस दिन दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के लिए अधिकारी को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed