{"_id":"5d41a8368ebc3e6cc8026411","slug":"three-women-including-two-women-arrested-in-forcefully-prostitution-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जबरन वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 31 Jul 2019 08:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वेश्यावृत्ति मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में पहले गिरफ्तार चल रहे तीन आरोपियों के अलावा पुलिस ने पंजाब के जालंधर से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी इंदु देवी ने बताया कि असम की युवती से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में जालंधर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती को असम से दिल्ली काम करने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसे लुधियाना में बेच दिया गया। लुधियाना में उससे वेश्यावृत्ति करवाई गई। फिर जालंधर भेज दिया गया। वहां भी वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया। जालंधर से पीड़िता को ऊना जिले के ही एक गांव के दंपती अपने साथ ले आया।
विज्ञापन
यहां उससे जबरन वेश्यावृत्ति का काम करवाया जाता रहा। आरोपी दंपती पर पहले भी वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज है। किसी तरह पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने ऊना में ही युवती से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने वाले दंपती एक ढाबा मालिक को दबोचा।
अब जालंधर से दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। युवती को असम से लाकर बेचने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।