फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   tedua

फतेहाबाद-शमसाबाद में तेंदुए की दहशत 

Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
फतेहाबाद-शमसाबाद में तेंदुए की दहशत 
फतेहाबाद-शमसाबाद में तेंदुए की दहशत  Updated Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
tedua
h
 फतेहाबाद-शमसाबाद क्षेत्र में फिर से तेंदुआ देखा गया है मगर, इस बार वह अकेले नहीं है। वन विभाग के अनुसार, मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ रास्ता भटक गई है। तमाम ग्रामीणों ने भी तेंदुए को बच्चे के साथ देखने की पुष्टि की है। इससे दोनों कस्बों में दहशत फैल गई है। इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से सचेत रहने की हिदायत देते हुए तेंदुए पर हमला न करने की अपील की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से फतेहाबाद और शमसाबाद क्षेत्र में तेंदुआ घूमती हुई दिखाई दी है। उसने कुछ पशुओं पर भी हमला बोल दिया था। इससे ग्रामीणों के रात की नींद उड़ गई है। पशुओं के साथ-साथ उन्हें अपने बच्चों की भी चिंता सताने लगी है। तमाम क्षेत्रों में तेंदुए के साथ-साथ बच्चे के पैरों के निशान देखे गए हैं। इधर, वन विभाग ने तेंदुए की तलाश में टीम सक्रिय कर दी है। लोगों के साथ-साथ तेंदुए की भी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ केके सिंह का कहना है कि नदियों में पानी बढ़ने से मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ इस पार आकर भटक गई है। जैसे ही नदियों में पानी कम होगा, वह जंगल की ओर चली जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि पशुओं को गांवों के बाहर न बांधें। साथ ही घर के बाहर भी बांधें तो आसपास लालटेन या आग जलाकर रखें। ताकि तेंदुए पशुओं के पास न भटक सके। मादा तेंदुआ वैसे भी बच्चे के साथ गांव के अंदर प्रवेश की कोशिश नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed