फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Swat fired for DDC member

डीडीसी को पकड़ने गई स्वाट ने की फायरिंग

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Swat fired for DDC member
31-दिबियापुर कन्नौज मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के भटपुरा अड्डा गांव में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य को दबोचने सादी वर्दी में गांव पहुंची स्वाट टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। टीम के साथ मौजूद भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जवाबी कार्रवाई में स्वाट टीम ने फायरिंग की और ग्रामीणों को पीटा, जिससे कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्वाट टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने औरैया- कन्नौज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने समझाबुझा कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन



 औरैया-कन्नौज मार्ग स्थित भटपुरा अड्डा निवासी जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल को एक मामले में दबोचने के शनिवार शाम करीब पांच बजे टाटा सूमो से सादी वर्दी में स्वाट टीम उनके घर पहुंची। साथ में एक अन्य गाड़ी भी थी, जिस पर भाजपा का झंडा लगा बताया जा रहा है। उस वक्त शिव सिंह के घर से सामने रहने वाले रिटायर्ड फौजी इंद्रपाल सिंह की बेटी की गोद भराई एवं पुलिस में तैनात बेटे की बरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था। स्वाट टीम सामने वाले दरवाजे के बजाय पीछे से घर में घुसी। यह देख महिलाओं एवं बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर कार्यक्रम में मौजूद तमाम ग्रामीण दौड़ पड़े और टीम को घेर लिया। ग्रामीण भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। इस पर स्वाट टीम ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि स्वाट टीम व उनके साथ आई दूसरी गाड़ी में शामिल लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसमें जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह, रोहित, शिव सिंह के पारिवारिक भाई पप्पू पाल, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल का भतीजा आसू पाल,  इंद्रपाल उर्फ बब्बू, पुलिस में तैनात शोभित पाल पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। इस बीच टीम ने शोभित व उनके पिता को हिरासत में लेकर चली गई। टीम के जाने के बाद गुस्साए लोगों ने औरैया -कन्नौज मार्ग जाम कर दिया। वे स्वाट टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। रास्ता जाम होने की सूचना पर सीओ भास्कर वर्मा, एसएचओ मदन गोपाल गुप्ता एवं कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी संजीव त्यागी भी देर शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed