{"_id":"58fcbb4f4f1c1be6398b6353","slug":"sog-arrest-accused-of-robbery-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की लूट मामले में फरार ईनामी अपराधी को एसओजी ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ की लूट मामले में फरार ईनामी अपराधी को एसओजी ने धरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
एसओजी जयपुर ने दो करोड़ की लूट के मामले में फरार चल रहे एक और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार राकेश शर्मा करीब दो साल से फरार चल रहा था। चुरू जिले के रतनगढ़ थाना अतंर्गत मेणासर गांव के रहने वाले राकेश पर पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ के थाना भदेसर के अंतर्गत रिठौली टोल प्लाजा के पास 18 अगस्त 2015 को जयपुर के अमरसर निवासी नवल सिंह ने गाड़ी के टक्कर मार कर उसमें रखे दो करोड़ रुपए पिस्तौल दिखाकर लूटने का मामला दर्ज कराया था। जांच में पुलिस को नवल की लिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 40 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।
आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी बजरंग सिंह, चांदसिंह उर्फ चन्दरसिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ फौजी तथा संजय सिंह का गिरफ्तार कर इनसे कुल 81 लाख रुपए बरामद किए गए थे। जबकि इस मामले में अन्य आरोपी रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह, प्रहलाद सिंह तथा राकेश शर्मा फरार चल रहे थे। राकेश के जयपुर के कालवाड़ में आने की सूचना मिली थी, इस पर एसओजी ने घेराबन्दी कर इसे गिरफ्तार कर लिया।