फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rto arrested for giving 10 lakhs bribe to effect inquiry against him in una himachal

रिश्वत मामला दबाने के लिए विजिलेंस को 10 लाख रुपये देते पकड़ा आरटीओ

Wed, 20 Mar 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
rto arrested for giving 10 lakhs bribe to effect inquiry against him in una himachal
घूस लेने का आरोप हल्का करने और आय से अधिक संपत्ति की जांच न करने के लिए विजिलेंस को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में एक आरटीओ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


विजिलेंस ऊना की टीम ने आरोपी नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को मैहतपुर से 10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। एडीसी विजिलेंस अनुराग गर्ग के अनुसार पिछले दिनों विजिलेंस ऊना ने आरटीओ के खिलाफ कार्यालय में घूस लेने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपी आरटीओ ने अपने ऊपर दर्ज इसी मामले को हल्का करने और उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच न करने को लेकर विजिलेंस के इंस्पेक्टर को दस लाख रुपये देने की पेशकश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने ऐसे पकड़ा

rto arrested for giving 10 lakhs bribe to effect inquiry against him in una himachal

विजिलेंस टीम ने आरटीओ को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया और मैहतपुर में पैसे देने की जगह तय की। मंगलवार सुबह आरटीओ निर्धारित जगह कार में पहुंचा।

उसने कार में रखे बैग से दस लाख की नकदी विजिलेंस कर्मी को देनी चाहे, इसी दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विजिलेंस ऊना की टीम ने आरोपी आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को 10 लाख रुपये रिश्वत देते रंगे हाथों दबोच लिया।

विजिलेंस ने आरटीओ के पास से 20 पैकेट 500-500 रुपये के बरामद किए। उधर विजिलेंस ऊना के एएसपी सागर चंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा आठ तथा 12 के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

यह है मामला

rto arrested for giving 10 lakhs bribe to effect inquiry against him in una himachal

फरवरी में ऊना आरटीओ कार्यालय के वीडियो क्लिप वायरल हुए, जिसमें आरोपी आरटीओ पैसे लेते साफ दिख रहा था। एक वीडियो में आरटीओ अपने दफ्तर में कुर्सी पर बैठा है। उसे एक व्यक्ति ने अपने पर्स से नकदी दी, जिसे आरटीओ ने अपनी जेब में डाला।

एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को वीडियो की पूरी रिकॉर्डिंग सौंपी थी। विजिलेंस ने गहनता से जांच की और उसे आधार बनाकर विजिलेंस ने आरोपी आरटीओ पर भ्रष्टाचार एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया था।

मामला सामने आने पर आरोपी आरटीओ भूमिगत हो गया, जिसे पकड़ने के लिए विजिलेंस ने नालागढ़ और शिमला में भी दबिश दी थी। इसी मामले को हलका एवं रफा-दफा करने के लिए आरोपी आरटीओ ने विजिलेंस को दस लाख रुपये की रिश्वत देनी चाही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed