फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rapist rape cousin sister after releasing from jail

जेल से छूटे दुष्कर्मी ने की बहन के साथ दरिंदगी

Tue, 12 Apr 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
rapist rape cousin sister  after releasing from jail
चचेरे भाई ने क‌िया र‌िश्ते का खून

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में दलित महिला से दुष्कर्म के मामले कई साल बाद जेल से छूटे बदमाश ने अपनी चचेरी बहन से दरिंदगी की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने लोकलाज का खौफ दिखाकर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया लेकिन, आरोपी को पकड़ नहीं सकी। 

विज्ञापन


सरोजनीनगर के अमौसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह रविवार शाम नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी। इस बीच चचेरा भाई आ धमका। दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में कई साल जेल में बंद रहे चचेरे भाई को अनदेखा करके उसने घर की तरफ कदम बढ़ाए। 
विज्ञापन


बदमाश ने आवाज देकर रोका और मुंह दबाकर बाग में घसीट ले गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर डाला। चंगुल से छूटी किशोरी अस्तव्यस्त हालत में घर लौटी और मां से लिपटकर रोते हुए आपबीती सुनाई। मां और भाई के साथ थाने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने पर भविष्य खराब होने और डॉक्टरी मुआयना में तमाम झंझट की बात समझाई और दुष्कर्म के प्रयास, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की। 


किशोरी व उसकी मां ने बताया कि पुलिस ने दबंग आरोपी के घर दबिश देकर उसके भाई को हिरासत में लिया। थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए है। मां-बेटी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed