फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused in cp arrested in chandigarh

सीपी के होटल में रेप का आरोपी व्यवसायी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
rape accused in cp arrested in chandigarh

कनॉट प्लेस के होटल में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी दवा व्यवसायी को शनिवार सुबह चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारदात के बाद अधेड़ आरोपी बस से चंडीगढ़ फरार हो गया था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता दीपा (31, बदला हुआ नाम) विधवा है।
विज्ञापन


वह महिलाओं के शृंगार आइटम का व्यवसाय करती है। कुछ समय पहले दीपा अपनी मां की दवाई लेने सेक्टर 19, चंडीगढ़ में दवाई की दुकान चलाने वाले विजय आनंद (58) के पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इन दोनों की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। दीपा ने कनॉट प्लेस थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि विजय आनंद ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के एक होटल में उसे बुलाया।

विजय ने उससे कहा था कि वह उसे सरकारी नौकरी दिला देगा। आरोप है कि होटल में विजय आनंद ने जूस में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


होश आने पर दीपा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांगनी शुरू कर दी। दीपा ने पुलिस को शिकायत की तो आरोपी शुक्रवार रात को ही चंडीगढ़ भाग गया।

कनॉट प्लेस थाना के एटीओ इंस्पेक्टर व एसआई बिशंबर दयाल की टीम ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed