फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police recovered heroin and five lakh rupees at naina devi

यहां फलफूल रहा नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ी हेरोइन और नकदी

Wed, 14 Mar 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नयना देवी (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, नयना देवी (बिलासपुर) Updated Wed, 14 Mar 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
police recovered heroin and five lakh rupees at naina devi

पंजाब से सटी हिमाचल की सीमा पर मजारी गांव में घर से 0.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और साढ़े पांच लाख कैश बरामद हुआ है। सोमवार देर रात छापामारी में आरोपी के घर से भार तोलने वाली तीन इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनें और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि यहां नशे का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। जब्त किए मोबाइल फोन की कॉल्स डिटेल भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला

police recovered heroin and five lakh rupees at naina devi

पुलिस को पंजाब से सटे गांवों में नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। जैसे ही कोट पुलिस को इसकी भनक लगी। मजारी गांव में छापामारी की गई। पुलिस ने इंद्रजीत पुत्र दिलावर सिंह निवासी मजारी गांव के घर पर दबिश दी।

इस दौरान हेरोइन और साढ़े पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए। तीन भार तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक्समशीनें और पांच मोबाइल की बरामद किए हैं। इनमें कुछ पंजाब की सिम भी हैं। 

डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। नकदी के बारे में अभियुक्त कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। इसके अलावा पुलिस ने भार तोलने वाली मशीनें भी बरामद की हैं जो की हेरोइन का वजन करने में प्रयोग की जाती थी। अभियुक्त को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

बरमाणा पुलिस ने एक कार से पकड़ी हेरोइन

police recovered heroin and five lakh rupees at naina devi

बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान बरमाणा में एक गाड़ी से हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने की टीम उक्त कार्रवाई बीडीटीएस ग्राउंड के पास की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाण पुलिस बीडीटीएस ग्राउंड के साथ लगती सड़क पर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो कार संख्या एचपी 01बी- 0628 जो सलणू की ओर से आ रही थी को चैकिंग के लिए रोका।

चैकिंग के दौरान पुलिस को 166 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने रविंद्र कुमार गांव खतेड़ बरमाणा को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से इस संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसे हुए है। साफ किया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed