{"_id":"5ad612924f1c1b62098b5127","slug":"new-disclosures-in-the-case-of-throwing-a-semen-filled-balloons-on-lsr-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसआर की छात्राओं पर गुब्बारे में सीमेन फेंकने के मामले में नया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएसआर की छात्राओं पर गुब्बारे में सीमेन फेंकने के मामले में नया खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) की छात्राओं के ऊपर फरवरी महीने के आखिर में सीमेन से भरे गुब्बारे फेंकने केमामले में नया मोड़ आ गया है। किसी भी गुब्बारे में सीमेन नहीं था। एफएसएल की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि छात्राओं के ऊपर पानी या अन्य तरल पदार्थ से भरे गुब्बारे फेंके गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 28 फरवरी को एलएसआर कॉलेज की दो छात्राओं पर सीमेन से भरे गुब्बारे फेंकने के मामले सामने आए थे। छात्राएं एम-ब्लाक मार्केट , ग्रेटर कैलाश से ऑटो से लौट रही थीं। जब वह जमरूदपुपर के नजदीप पार्क केपास पहुंची तो किसी ने उन पर गुब्बारे फेंके थे।
विज्ञापन
छात्राओं ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सी ने उनकेऊपर सीमेन से भरे गुब्बारे फेंके हैं। मामला पुलिस केसंज्ञान में आया तो ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छात्राओं केकपड़े और मौके से सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
उस समय इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और काफी हंगामा हुआ था। इससे पहले अमर कॉलोनी में एक पूर्वोत्तर की युवती पर भी सीमेन से भरा गुब्बारा फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने सभी सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।
पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छात्राओं के कपड़ों पर मिले दाग या निशान सीमने केनहीं हैं। इस पुलिस से ग्रेटर कैलाश थाने के पुलिसकर्मियों ने राहत ली है। पुलिसकर्मियों को मानना है कि होली का टाइम था ऐसे में किसी ने गुब्बारा फेंका था। किसी ने जानबूझकर कोई शरारत नहीं की थी।