फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Nephew died in the accident, the injured uncle 2

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा जख्मी

Sat, 17 Dec 2016 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 17 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nephew died in the accident, the injured uncle 2
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बिलखते घरवालों को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। चाचा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। नाराज लोगों ने सड़क पर लाश रखकर मैरवा-गुठनी मार्ग जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बनकटा थानाक्षेत्र के कठघरा गांव निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र यादव और चाचा वशिष्ठ यादव बाइक से गुठनी के गड़ेरिया गांव में श्राद्ध का कार्ड बांटने शनिवार को जा रहे थे। दिन में करीब 12 बजे दोनों भठही गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। सत्येंद्र की मौके पर मौत हो गई। चाचा घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दुुर्घटनास्थल पर सीओ, बीडीओ और गुठनी एसओ पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई। सीओ के समझाने के बाद लोगों ने 2.30 बजे जाम खत्म किया। मैरवा-गुठनी मार्ग पर ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना के बाद पहुंचे घरवाले युवक की लाश देख बदहवाश हो गए। गुठनी एसओ ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed