फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manipuri boy got injured for not giving cigarette with sharp thing

सिगरेट के पीछे मणिपुरी छात्र की आंखों में किया वार, नुकीली चीज से किया जख्मी

Mon, 30 Oct 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Oct 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
manipuri boy got injured for not giving cigarette with sharp thing
cigarette - फोटो : demo pic

राजधानी में पूर्वोत्तर के छात्रों पर हमले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार देर रात दो युवकों ने पूर्वोत्तर के एक छात्र को सिगरेट देने करने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित की आंख पर भी नुकीली चीज से वार कर दिया। गनीमत यह रही कि छात्र की आंख बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मणिपुर निवासी आरके मेवान कोटला मुबारकपुर के ऋषिनगर इलाके में किराये पर रहता है। शनिवार देर रात को वह पैदल रूम लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपी मेवान से सिगरेट मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बदतमीजी की। मेवान के विरोध करने पर आरोपियों ने उस हमला कर दिया और बुरी तरह पीटने के बाद नुकीली वस्तु से वार किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। घायल मेवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed