फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student suicide in his room

जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Thu, 10 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
JNU student suicide in his room
JNU

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के एक छात्र का शव उसके कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले का जेएनयू में चल रहे विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्र का शव विश्वविद्यालय परिसर में नहीं पाया गया है बल्कि, कैंपस के पास ही स्थित रिहायशी इलाके बेर सराय में उसकी लाश मिली है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छात्र ने बेर सराय इलाके में अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मृत छात्र का नाम दुष्यंत कुमार है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण निजी या पारिवारिक हो सकता है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

रोहित वेमूला की आत्महत्या पर मच चुका है बवाल

JNU student suicide in his room
JNU

बता दें कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला की आत्महत्या के बाद देश भर आक्रोश भड़क गया था और छात्र सड़क पर आ गए थे। वेमूला की आत्महत्‍या के पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही को कारण माना जा रहा है।

हालांकि इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इस बीच गत नौ फरवरी को जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर अफजल गुरु के समर्थन में हुई सभा और उसमें लगने वाले विवादित नारों के बाद छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कन्हैया ने जमानत पर बाहर आने के बाद आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है जिसमें उसने भारतीय सेना पर जम्मू कश्मीर में महिलाओं के साथ बदसूलकी करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed