फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   HRTC bus attacked with stones in Nangal Himachal bus was going to Vrindavan see video

पंजाब में HRTC की बस पर हमला: नंगल में बाइक सवार बदमाशों ने किया पथराव, बस के शीशे तोड़े, दहशत में लोग, Video

Thu, 29 May 2025 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 May 2025 04:35 PM IST
सार

पंजाब के नंगल में हिमाचल रोडवेज की बस पर हमला हुआ है। कांगड़ा के चामुंडा से वृंदावन जा रही एचआरटीसी बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया और फरार हो गए। 

विज्ञापन
HRTC bus attacked with stones in Nangal Himachal bus was going to Vrindavan see video
एचआरटीसी बस पर हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में हिमाचल रोडवेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) की बस पर एक बार फिर हमला हुआ है। एचआरटीसी की बस पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया है। घटना पंजाब के नंगल की है। जहां बुधवार रात नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भनुपली के पास कुछ शरारती तत्वों ने हिमचाल प्रदेश के कांगड़ा के चामुंडा से उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन जा रही हिमाचल रोडवेज की बस पर पथराव कर दिया। बस में सवार सभी लोग वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


जब यह घटना हुई तो बस सवारियों से भरी हुई थी। जैसे ही बस पर पथराव हुआ तो बस में सवार लोग सहम गए। घटना के बाद लोगों में भय और दहशत का माहौल था। बस में सवार युवक अविनाश ठाकुर ने बताया कि वह भी बस में सफर कर रहा था। वह बस की फ्रंट सीट पर बैठा था। बुधवार रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से बीच में बैठे युवक ने बस पर अचानक पथराव कर दिया, जिससे बस का फ्रंट शीशा टूट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बस के फ्रंट शीशे टूटे हुए हैं और पत्थर बस के अंदर हैं। 
विज्ञापन




अविनाश ठाकुर ने बताया कि इस वारदात के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल था। जब तब बस चालक ने बस रोकी तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर बाइक भगाकर फरार हो गए। इसकी जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन पर देने के बाद बस रात को ही वृंदावन के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस पर पहले दिन ही हो गया हमला
बता दें कि बुधवार को ही हिमाचल के चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमाचल रोडवेज की नई बस सेवा शुरू की गई थी। पहले ही दिन बस पर हमला हो गया। बुधवार को हिमाचल परिवहन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर इस बस को वृंदावन के लिए रवाना किया था। 

क्या कहती है पुलिस 
जब इस घटना के बारे में थाना श्री आंनदपुर साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। यही बात थाना नंगल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने भी कही।  दोनों थाना प्रभारियों ने कहा कि अगर घटना की शिकायत मिलती है तो जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

खरड़ में भी हो चुका है बस पर हमला
बता दें कि इससे पहले 18 मार्च को मोहाली के खरड़ में एचआरटीसी की बस पर हमला हुआ था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67 ए-1321) पर कार सवार दो आरोपियों ने डंडों से हमला कर तोड़फोड़ की थी। यह बस चंडीगढ़ से हिमाचल के हमीरपुर जा रही थी। रोडवेज की बस चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी से चली थी। बस ने अभी लगभग 10 किमी. का सफर भी तय नहीं किया था कि खरड़ के पास बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया था। हमले के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed