फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   high profile apna ghar scandal: 10 accused including DSP hearing in CBI court

बहुचर्चित अपना घर: सीबीआई कोर्ट में अब तक 35 की गवाही

Wed, 20 Apr 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
high profile apna ghar scandal: 10 accused including DSP hearing in CBI court
court

रोहतक के अपना घर प्रकरण की शुरुआती जांच करने वाली डीएसपी सत्या सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही पूरी हो गई। कोर्ट में मुख्य आरोपी जसवंती के अलावा 9 अन्य आरोपी भी पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 अप्रैल की लगाई है।

विज्ञापन


सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश जगदीप सिंह के समक्ष पहली बार इस मामले की कार्रवाई हुई। डीएसपी सत्या 11 अप्रैल को गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुईं थीं, लेकिन इसदिन उनकी गवाही पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए कोर्ट ने गवाही पूरी करने के लिए डीएसपी सत्या को कोर्ट ने 18 अप्रैल की पेश होने का आदेश दिया था। अभी तक इस मामले में 35 लोगों की गवाही हो चुकी है, जबकि 150 अन्य लोगों की गवाही होनी बाकी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता परमार ने बताया कि सोमवार को पेशी पर जसवंती, उनका भाई जसवंत, जयभगवान, सतीश, सुषमा और शीला सहित सभी 10 आरोपी अदालत में पेश हुए थे। पिछले सप्ताह हुई डीएसपी की गवाही के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि उन्होंने शुरुआती जांच के दौरान दो पीड़ितों के बयान लिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि आरोपी जयभगवान और सतीश ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। उल्लेखनीय है कि जयभगवान अपना घर मामले की मुख्या आरोपी जसवंती का दामाद है और दूसरा आरोपी सतीश ड्राइवर कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed