फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Helper died in an accident in hamirpur

डंपर टकराए, हेल्पर की केबिन में फंसने से मौत

Thu, 14 Feb 2019 11:15 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 14 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Helper died in an accident in hamirpur
हाईवे में इंगोहटा के पास खड़े क्षतिग्रस्त डंपर। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हादसे में डंपरों के टकराने से एक डंपर के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर के शव को गैस कटर से ट्रक की केबिन काटकर बाहर निकाला गया। चालक की हालत गंभीर बनी है।  
विज्ञापन


थानाक्षेत्र में बुधवार को 20 घंटे के अंदर सात मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। गुरुवार को तड़के नेशनल हाईवे पर इंगोहटा गांव के समीप प्रेम नगर के पास कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा डंपर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा। इस घटना में आगे चल रहा डंपर हाईवे से नीचे उतर कर पलट गया।
विज्ञापन


जबकि पीछे के डंपर में सवार हेल्पर कैलाश (45) पुत्र भिक्खू कुशवाहा निवासी भदौड़ी घाटमपुर कानपुर नगर की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी गांव का चालक राजेंद्र (45) पुत्र धनीराम निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर एसओ गिरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और डंपर के अंदर फंसे चालक राजेंद्र को गंभीर हालत में बाहर निकालकर पीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हेल्पर के शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। इस घटना से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को किनारे कराया गया। तब यातायात सुचारु हो सका। घायल चालक की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed