फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur overload truck recovery case, one leader every district

गोरखपुर में ओवरलोड ट्रक से वसूली मामले में बड़ा खुलासा, हर जिले में एक सरगना

Fri, 07 Feb 2020 04:59 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur overload truck recovery case, one leader every district
रुड़की रोड पर बूथ बंद होने के बावजूद वसूली करता टोलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के नाम पर वसूली मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें नए लोगों के नाम जुड़ते जा रहे हैं। एसटीएफ ने गोरखपुर के मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल सिंह को सरगना मानते हुए गिरफ्तार किया था, लेकिन अब पता चल रहा है कि हर जिले में एक सरगना इस धंधे का संचालन कर रहा था। यह भी पता चला है कि पूरा रैकेट होटल और ढाबे से ही संचालित किया जाता था। पुलिस और एसटीएफ की गोपनीय जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने बेलीपार इलाके के मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल सिंह समेत छह लोगों को ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके पास से बरामद डायरी में नाम के आधार पर कई आरटीओ अफसरों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। इस पूरे प्रकरण में एसआईटी और एसटीएफ एक-एक कड़ी जोड़कर छानबीन कर रही है। एसटीएफ प्रभारी सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही इस प्रकरण में गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed