फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   going to sell ratiion of poors in black, caught

ब्लैक में बेचने के लिए जा रहे गरीबों के राशन से भरा एक ट्रक पकड़ा

Sat, 14 Jan 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 14 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
going to sell ratiion of poors in black, caught
wheat sell in black - फोटो : अमर उजाला
मेवात क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। तावडू पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को अवैध तरीके से ब्लैक में बचने के लिए जा रहे गरीबों के राशन से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पकड़े गए ट्रक से 320 गेहूं के कट्टे बरामद हुए हैं। पुलिस ने ट्रक के चालक व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सिटी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना पर बाईपास से राशन से भरे एक गेहूं के ट्रक को आरोपी वारिस निवासी गांव ढांडा थाना  पुन्हान व चालक इंजू निवासी गांव सुनारी थाना तावडू सहित पकड़ा है। पकडे़ गए ट्रक में 320 गेहूं की बोरी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


राशन को वेयर हाउस गोदाम सेवली होडल जिला पलवल से गांव सुनारी थाना तावडू में अवैध तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया की चालक ने पूछताछ में बताया की यह राशन इमरान निवासी गांव सुनारी के घर पर अलीशेर निवासी गांव सुनारी के ट्रक से पहुंचाया जा रहा था। पकड़ा गया गेहूं फिरोजपुर नमक गांव के गरीबों का था। जिसे डिपो होल्डर द्वारा तावडू के गांव सुनारी में बेचा गया था। इस भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ व गिरफ्तारी से जहां विभाग में हड़कंप मचा है, वहीं  पूछताछ के बाद कुछ और बडे़ भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभाग के निरीक्षक के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत राशन को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया की मामले में जो भी संल्पित होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed