फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl threatens constable to face rape case frame up booked

मोहब्बत के बाद रेप के केस में फंसाया, फिर मांगे 15 लाख

Thu, 23 Mar 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 23 Mar 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
girl threatens constable to face rape case frame up booked
फाइल फोटो
दोस्ती, मोहब्बत और फिर शादी के नाम पर जिस्मानी रिश्तों का अंत कई बार रेप केस के रूप में होता है। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमिका की खौफनाक साजिश ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। यमुनानगर के थाना छप्पर के कांस्टेबल पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर उससे 25 लाख रुपये मांगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी महिला अपनी बहन व बहनोई के साथ पुलिसकर्मी से एक लाख रुपये ले रही थी। बुधवार को तीनों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिला अंबाला के थाना शहजादपुर के गांव कोड़वा कलां छप्पर निवासी महिला ने 14 मार्च को महिला थाना में शिकायत दी थी। बताया कि उसका कई साल पहले पति के साथ तलाक हो गया था। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मुलाकात थाना छप्पर के कांस्टेबल हरीराम से हुई। जहां से उन दोनों के बीच करीबियां इतनी बढ़ीं की, कि दोनों अपने रिश्तों की सीमाएं भूल गए। महिला ने आरोप लगाया कि शादी का आश्वासन देकर कांस्टेबल ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने कांस्टेबल पर केस दर्ज किया था। कांस्टेबल ने अपने पिता को बताया कि महिला केस वापस लेने की एवज में 25 लाख रुपये मांग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के बाद सौदा 15 लाख रुपये में तय हो गया। कांस्टेबल के पिता ने महिला को एक लाख रुपये देने के लिए छप्पर में बुलाया। मंगलवार रात महिला अपनी बहन व बहनोई को साथ लेकर रुपये लेने छप्पर पहुंची। जैसे ही कांस्टेबल के पिता ने एक लाख रुपये दिए तो गठित टीम ने महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed