फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl Student molested in government school by peon in chamba

सरकारी स्कूल में चपरासी ने छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Sat, 02 Jun 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Girl Student molested in government school by peon in chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात चपरासी ने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा के साथ यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी। पुलिस द्वारा पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाने के लिए चंबा लाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ इस घटना को दबाने का प्रयास  कर रहा था। जबकि स्कूल में शिक्षा हासिल कर रही तीन छात्राओं ने पूरे मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन चंबा को गुप्त सूचना मिली कि होली क्षेत्र के सरकारी स्कूलें में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है। सूचना मिलने के बाद इस मामले के बारे में चाइल्ड लाइन ने एसपी चंबा डॉ. मोनिका को बताया। एसपी चंबा के आदेशानुसार चाइल्ड लाइन टीम व भरमौर थाना प्रभारी सुशील कुमार गुलेरिया व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम ने संयुक्त रूप से छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा की काउंसलिंग की गई। इस दौरान सामने आया कि जिस छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है वह मानसिक तौर पर कमजोर है। टीम ने अन्य चार छात्राओं से भी पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि इस बारे में स्कूल के अध्यापकों को भी बताया गया है लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा छात्रा को मेडिकल जांच के लिए चंबा लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ की एक अन्य छात्रा ने भी की लिखित शिकायत- इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि काउंसलिंग के दौरान एक अन्य छात्रा ने भी शिकायत की है कि इस तरह की हरकत एक साल पहले चपरासी ने की थी। चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम इस मामले की छानबीन के लिए होली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed