फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl gang raped by four boys

नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर लड़की से चार युवकों ने किया गैंगरेप

Sat, 03 Dec 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 03 Dec 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped by four boys

चार युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लड़की से गैंगरेप किया। जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ी थी। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक प्रवासी लड़की ने चार अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में लड़की को नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


यहां लड़की का उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रवासी लड़की ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे वह शौच के लिए झोपड़ी के साथ लगती खड्ड में चली गई। इस दौरान चार युवक उसे जबरन उठाकर ले गए। एक युवक ने उसका नाक बंद कर दिया। 

विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ी मिली

Girl gang raped by four boys

दूसरे ने उसके मुंह में कोई नशीली गोली डाल दी जिसे खाने से वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में खड्ड किनारे झाड़ियों में पड़ी थी। इसके बाद वह उठकर अपनी झोपड़ी में पहुंची। सारा घटना लड़की ने अपने परिजनों को बताई। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में लड़की को नादौन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सक मीनाक्षी का कहना है कि लड़की की स्थिति गंभीर है। लड़की को उपचार दिया जा रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed