फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five students are injured in an accident

बेकाबू कार ने पांच छात्रों को किया जख्मी

Wed, 05 Oct 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
five students are injured in an accident
accident - फोटो : graphic
यूनिवर्सिटी चौक के पास नशे में धुत एक चालक की बेकाबू कार ने पांच छात्रों को जख्मी कर दिया। हादसे के बाद कार लेकर भागने के चक्कर में उसने अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने पीछा कर कार रुकवा लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने जख्मी छात्रों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैंट इलाके के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से यूनिवर्सिटी चौकी की ओर तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। चौराहे के पास पहुंचते ही वह अनियंत्रित हो गई और पांच छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे शाहपुर के नंदानगर के आजाद अली अंसारी, पादरी बाजार के सुगम, रुस्तमपुर के नितिन शुक्ला, पिपराइच के ओमकार मणि त्रिपाठी समेत पांच छात्रों को चोटें आई हैं। कार ठोकर मारकर भाग रही थी कि आगे दो और कारों में टक्कर मार दी। चालक ने अपना नाम हिमांशु बताया है, नशे में होने की वजह से वह कई पतों को अपना बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed