फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   conflict between two side

दो पक्षों चले लाठी-डंडे और पत्थर, एक की मौत, 12 घायल

Fri, 08 Jun 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  केलाखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  केलाखेड़ा। Updated Fri, 08 Jun 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
conflict between two side
केलाखेड़ा में तैनात पुलिस बल। - फोटो : amar ujala

पुराने मामले को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को बाजपुर और गदरपुर सीएचसी भेजा गया। गंभीर रूप से एक घायल को हल्द्वानी जबकि एक घायल को दिल्ली रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार रात एक घायल की मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मंसूरनगर में बुधवार देर शाम मुन्ना और फुरकान के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजनों में लाठी-डंडे के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों का दरवाजा बंद कर कैद हो गए। मारपीट में एक पक्ष के मुन्ना, फरदीन, फरमान, अन्नो, नब्बू, मनफूल व मोनिस निवासी वार्ड नंबर 7 और दूसरे पक्ष के फुरकान, मोहम्मद यासीन, मासूम, जमील, जायरा व सलीम (55) निवासी मंसूर नगर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को सीएचसी बाजपुर एवं गदरपुर भेजा।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नब्बू को हल्द्वानी और सलीम को दिल्ली रेफर किया गया है। इधर, परिजन सलीम को मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां बृहस्पतिवार देर शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के आठ बच्चों में चार की शादी हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर थाना क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि शव को काशीपुर स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। एसओ वीरेंद्र रमोला ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, निवर्तमान नपं अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 



क्या है मामला 
बताते हैं कि विवाद के पीछे चार जून को केलाखेड़ा मंसूरनगर निवासी ढाई वर्षीय अनाया को एक पिकप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पिकप चालक भी इसी मोहल्ले का निवासी है। घायल बच्ची का इलाज हल्द्वानी एक अस्पताल में चल रहा है। उसी मामले को लेकर लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उक्त वाहन पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed