फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Computer coaching student hangs,

कंप्यूटर की कोचिंग कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Computer coaching student hangs,
राठ में मृतका के कमरे के बाहर महान मालिक से जानकारी लेते सीओ विवेकानंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के एक मकान में किराए से रहकर कंप्यूटर की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी लगा ली। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



मुस्करा थाने के गहरौली गांव निवासी रीना राजपूत (20) पुत्री बलवंत कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में बृजेश कुमार द्विवेदी के मकान में किराए से रह रही थी। वह रामलीला मैदान के पास एक सेंटर से कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी। बृजेश ने बताया कि पिछले दो माह पहले छात्रा ने किराए से कमरा लिया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मकान मालकिन जब दूसरे खंड पर बने कमरे में छात्रा को देखने गई तो कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था। कमरे के अंदर मोबाइल पर गाना बज रहा था।
विज्ञापन


आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने परिजनों को बुलाकर रोशनदान से कमरे के अंदर देखा तो रीना रस्सी से लटकी थी। मकान मालकिन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ विवेकानंद तिवारी ने घटना का जायजा लेते हुए मकान मालकिन से जानकारी ली। कोतवाली के एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। चर्चा है कि दो दिन पहले गहरौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। यह भी चर्चा है कि छात्रा का उस युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed