फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cases against to accused of attack at Administration team

तहसीलदार और लेखपाल की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 29 Dec 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
cases against to accused of attack  at Administration team
प्रशासन की टीम पर जानलेवा हमला मामले में केस दर्ज - फोटो : demo pic

 एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के असगरपुर गांव में सदर तहसीलदार और लेखपाल की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहसीलदार की ओर से दी गई शिकायत में परविंदर और पंकज अवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जबकि कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की है। एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस में खेत की पैमाइश को लेकर एक शिकायत की गई थी। समस्या के समाधान हेतु तहसीलदार अपने दो लेखपालों के साथ असगरपुर में गए थे, लेकिन वहां पर एक  डंपर बालू खनन करके ले जाता दिखाई दिया था।
विज्ञापन


इसका पीछा किया गया तो डंपर असगरपुर गांव में घुस गया और कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया। इसमें तहसीलदार की ओर से पंकज और परविंदर समेत कई पर मामला दर्ज कराया है और बुधवार को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर हमला करने वालों के घर दबिश
सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में कार वापस करने को लेकर सर्फाबाद निवासी तय्यूब को सेक्टर-60 के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है और आरोपियों के घर पर दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed