{"_id":"575d76014f1c1b2b3e11b886","slug":"asi-killed-in-shot-during-cleaning-of-service-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, ASI की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, ASI की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के अंदर एएसआई अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे अचानक गोली चली और हादसे में उनकी मौत। मामला पंजाब के खन्ना का है। यहां समराला थाने में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह की थाने के अंदर ही अचानक गोली लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अमरजीत अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था। एसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि जिस वक्त एएसआई अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था तो उसके साथ हवलदार हरजिंदर सिंह भी अपना हथियार साफ कर रहा था। उसी से पता चला कि हादसा किस तरह हुआ। हादसे का पता चलते पुलिस जिला खन्ना के एसपी एच गुरदीप सिंह, समराला के डीएसपी पवन चौधरी भी मौके पर पहुंचे और अमरजीत के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अमरजीत सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर, बेटा राजवीर और बेटी किरणजीत मौके पर पहुंचे। अमरजीत राजपुरा के गांव भुगताना का रहने वाला था। साथी कर्मचारियों ने बताया कि रोज की तरह एएसआई अपने काम पर आया और पहले अखबार पढ़ा। इसके बाद उसने हरजिंदर सिंह से कहा कि उसने काफी दिन से अपनी रिवाल्वर साफ नहीं की। यह कहकर वह हथियार साफ करने के लिए कमरे में चला गया। अचानक उसके हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन