{"_id":"598d83e34f1c1b1e6b8b45b1","slug":"25-children-caught-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामदेवरा में सिंदूर, माला बेच रहे थे मासूम, पुलिस ने उठाया ये कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेवरा में सिंदूर, माला बेच रहे थे मासूम, पुलिस ने उठाया ये कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
child
मासूम बच्चों से मजदूरी कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने आॅपरेशन मिलाप चला कर बड़ी संख्या में बालश्रमिकों को मुक्त कराया है।
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में आपरेशन मिलाप अभियान के तहत बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में कार्यवाही की। इस दौरान यहां 25 बाल मजदूरों को मुक्त करवाया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देश पर पुलिस ने रामदेवरा में दुकान, धर्मशालाओं, ढाबों की जांच की। मेला क्षेत्र में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार व राजस्थान के कई जिलों के कुल 25 बच्चे सिन्दूर रंग, मालाए, उपकरण, बेचते हुए पाए गए।

बच्चों से करवा रहे थे काम
child
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस महकमे की कार्यवाही से एकबारगी रामदेवरा कस्बे में हड़कम्प सा मच गया। कार्यवाही के तहत सभी बालको को देखभाल व पुनर्वास के लिए पुलिस संरक्षण में लेकर जिला बाल कल्याण समिति जैसलमेर को सुपुर्द किया गया।
बालश्रम के संबंध में जिला पुलिस द्वारा आमजन एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों से बार-बार अपील करने के बावजूद भी लोगों द्वारा नाबालिक बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है तथा लगातार पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। फिर भी कुछ लोग बालश्रम करवा रहे है।