{"_id":"5bfd9fe1bdec2241871ff10f","slug":"171543348193-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय से पुलिस ने चार युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन व 13,600 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इन चारों ने कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना ही स्वीकार किया है।
सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने संदिग्ध लोगों के होने की जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मंडी किशन दास सराय स्थित पुलिया के नजदीक से चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी की तो आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला नाला निवासी मोहसिन, मोहल्ला ठेर निवासी उवैद और जिला मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला करूला निवासी शोएब और मुुुरादाबाद के ही मियां कालोनी निवासी रागिब के रूप में अपनी पहचान बताई। पुलिस ने तलाशी ली तो दो मोबाइल और 13600 रुपये बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की तो नगर में हुई कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह चारों सोमवार की रात को भी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चोरी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूूरो