{"_id":"5d18ffe08ebc3e3cbd739649","slug":"15619194343-khurja-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन के हत्यारों की बाइक हसनपुर नहर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेल्समैन के हत्यारों की बाइक हसनपुर नहर से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्समैन के हत्यारों की बाइक हसनपुर नहर से बरामद
जहांगीरपुर । कस्बा स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या और लूट करने वाले बदमाशों की बाइक पुलिस ने नहर से बरामद की है। बाइक को कब्जे में लेकर उसे जेवर कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस का दावा है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
बता दें कि 28 जून को कस्बा स्थित पेट्रोलपंप पर तैनात मोहल्ला कुम्हारान निवासी संजय मीणा (35) पुत्र बिन्नामी सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट भी की थी। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह हसनपुर गांव के पास नहर में एक बाइक पड़ी देखी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ जहांगीरपुर महीपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बाइक को नहर से निकाल लिया गया। जांच पड़ताल में पाया गया कि यह वही बाइक है जो पेट्रोलपंप पर वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जेवर कोतवाली पुलिस को दी गई। बाइक को जेवर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ ने बताया कि हत्या और लूट की जांच पड़ताल के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।