फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल के डेरासराय में तनाव और टकराव के अंदेशे में पुलिस तैनात

संभल के डेरासराय में तनाव और टकराव के अंदेशे में पुलिस तैनात

Sun, 01 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल के डेरा सराय में शुक्रवार को दोपहर में दो पक्षों के बीच टकराव के बाद पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में 11 लोग घायल हुए थे। सभी को अस्पताल भेजा गया था। परिजन उपचार करा रहे हैं। इस बीच एक पक्ष से 13 तथा दूसरे पक्ष से 12 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार को बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और परिजन अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। टकराव के अंदेशे में मोहल्ले में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट शुक्रवार को रात में ही दर्ज हो गई। इसमें कुल तीस लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक पक्ष की ओर से हफीज, इदरीस, राशिद उर्फ कुंजा, जावेद, नासिर, नाजिम, अकबर, अजीम, शाहिद, तारिक, शारिक व पांच अज्ञात हैं। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इकबाल, कमाल, जमाल, अरकान, इबरान, फुुरकान, इरफान, आसिम, नदीम, अख्तर, फिरोज, नासिर, अलीम नामजद हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डेरा सराय में शुक्रवार को दोपहर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव हुआ था और कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। इससे मोहल्ले में भगदड़ के साथ अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद से पुलिस सतर्क है और मोहल्ले में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed