फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bike rider death by tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM IST
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत Updated Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by tractor collision
मृतक आयुष का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
एट। खेत में पानी लगाने बाइक से जा रहे युवक और मजदूर को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं मजदूर घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सोमाई निवासी पवन कुमार दुबे का पुत्र आयुष दुबे (19) मंगलवार की रात 8 बजे घर से बाइक पर मजदूर रामनारायण (42) के साथ खेत पर पानी लगाने जा रहा था। तभी हरदोई मार्ग पर बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार उछलकर दूर गिर पड़े। दुर्घटना में आयुष दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम नारायण गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना एट थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई और घर पर सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

युवक के पिता पवन ने बताया कि आयुष कक्षा 11 का छात्र था। घटना के समय हेलमेट नहीं लगाए था। पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक प्रिवेंद्र वर्मा, निवासी सोमई पर मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया ट्रैक्टर गांव के परमानंद ढीमर का था। चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed