IND Inning
52/1 (4.2 ov)
Sanju Samson 31(15)*
Ishan Kishan 0
WI elected to bowl
{"_id":"5a5c1fcc4f1c1b1d368b474c","slug":"rohit-sharma-made-a-shameful-record-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पुछल्ले बल्लेबाजों की लिस्ट के आस-पास हैं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पुछल्ले बल्लेबाजों की लिस्ट के आस-पास हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। दरअसल रोहित दक्षिण अफ्रीका में सबसे कम औसत से रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की सूची में अव्वल हो गए हैं।
विज्ञापन
रोहित का टेस्ट रिकॉर्ड बताता है कि उन्होने यहां सिर्फ 9.27 की औसत से रन बनाए हैं। इस मामले में वह केवल वेंकटेश प्रसाद (5.29), इशांत शर्मा (5.44), पॉल हैरिस (6.22) और जवागल श्रीनाथ (8.50) से ही आगे हैं। खास बात यह है कि इस सूची में रोहित से ऊपर कम औसत वाले सभी गेंदबाज हैं। हालांकि बल्लेबाजों में रोहित ही शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केप टाउन में खेल गए पहले टेस्ट मैच में रोहित ने दोनों ही पारियों में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। रोहित ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 11 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 10 रन बनाए। इसके बाद टीम में रोहित को जगह देने पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपना विश्वास दिखाते हुए दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्हें मौका दिया।
विज्ञापन
लेकिन सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी रोहित का फ्लॉप शो जारी रहा। यहां वह पहली पारी में 10 रन बनाकर पैवेलियन चलते बने। उन्हें अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने चलता किया। इस सीरीज में रबाडा ने रोहित को दूसरी बाह आउट किया है।