WI Inning
9/2 (1 ov)
Target: 250
Shai Hope 1(1)*
Rovman Powell 4 (2)
WI need 241 runs in 19.0 remaining overs
{"_id":"57bc7d424f1c1bc21fd4ffeb","slug":"r-ashwin-surpass-sachin-sehwag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने 74 सीरीज में बनाया जो रिकॉर्ड, अश्विन ने 13 में तोड़ डाला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सचिन ने 74 सीरीज में बनाया जो रिकॉर्ड, अश्विन ने 13 में तोड़ डाला
नवीन चौहान/ दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : PTI
यदि किसी देश के खिलाड़ी को सात बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिले और 6 बार किसी एक खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिले तो इसे आप क्या कहेंगे? इसे करिश्मा ही कहा जाएगा यदि एक खिलाड़ी बार-बार खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करे। जो कारनामा 84 साल के भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया वह कारनामा आर अश्विन ने अपने 5 साल लंबे टेस्ट करियर में कर दिखाया है। भारतीय खिलाड़ी द्वारा जीते गए पिछले सात मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार में से 6 अश्विन ने जीते हैं एक बार यह पुरस्कार रोहित शर्मा को मिला है।
अश्विन से पहले सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था। अश्विन नें पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में पांचवां मैन ऑफ द सीरीज खिताब हासिल किया था। अश्विन ने टेस्ट करियर में अब तक मजह 13 सीरीज में 36 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 6 बार मैन ऑफ द सीरीज बनना एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने 74 सीरीज में 200 टेस्ट मैच खेलकर और सहवाग ने 39 सीरीज में 104 टेस्ट खेलकर पांच-पांच बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

Trending Videos
सबसे बड़ा खिलाड़ी
अश्विन
- फोटो : getty
विश्व में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्हें यह पुरस्कार 11 बार हासिल हुआ। इसके बाद जैक कैलिस दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें 9 बार यह पुरस्कार हासिल हुआ। अश्विन विश्व में साझा रुप से इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई सरजमीं पर खेली गई 4 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। अश्विन ने 4 टेस्ट मैचों में 58.75 की औसत से 235 रन बनाए वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में 23.17 की औसत से 17 विकेट लिए। इस दौरान अश्विन ने दो शतक भी जड़े और दो बार पांच विकेट भी लिए। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
अश्विन ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। 36 टेस्ट लंबे टेस्ट करियर में अश्विन ने 34.26 की औसत से 1439 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में 25.20 की औसत से 193 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें 18 बार 5 विकेट लिए हैं।
अश्विन के मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार
क्रम बनाम वर्ष रन विकेट सीरीज अंतर
1. वेस्टइंडीज 2011-12 121 22 2-0
2. न्यूजीलैंड 2012 69 18 2-0
3. ऑस्ट्रेलिया 2012-13 20 29 4-0
4. श्रीलंका 2015 94 21 2-1
5. द. अफ्रीका 2015 101 31 3-0
6 वेस्टइंडीज 2016 235 17 2-0