फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   NZ vs BAN Tom latham made 252 runs in ross Taylor last test match

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने खेली 252 रन की पारी, रॉस टेलर का आखिरी टेस्ट मैच बना यादगार

Mon, 10 Jan 2022 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 10:41 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने 252 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने क्रआइस्टचर्च के मैदान में सबसे बड़ा स्कोर बनाया और रॉस टेलर का आखिरी मैच यादगार बना दिया। 

विज्ञापन
NZ vs BAN Tom latham made 252 runs in ross Taylor last test match
दोहरा शतक लगाने के बाद टॉम लाथम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने 252 रन की पारी खेली है। लाथम इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 373 गेंद में 252 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और दो छक्के निकले। लाथम की इस पारी के बदौलत कीवी टीम ने दूसरे टेस्ट में छह विकेट के नुकसान पर 521 रन बनाने के बाद पहली पारी घोषित की। लाथम के अलावा डेवोन कॉन्वे ने भी शतकीय पारी खेली। हालांकि अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे रॉ, टेलर कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 39 गेंद में 28 रन बनाए। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन कुहनी की चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह टॉम लाथम ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। वो इससे पहले भी कई मौकों पर कीवी टीम के कप्तान रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब वो पूरी सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



क्या मिल गया विलियमसन का विकल्प
न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियमसन के ऊपर काफी ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। वो तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम की कप्तानी करते हैं। वहीं हर बार रन बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर होती है। ऐसे में केन विलियमसन की जगह लाथम को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। कप्तान बनने के बाद उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की है। अगर वो आगे भी ऐसा कर पाते हैं को न्यूजीलैंड और केन विलियमसन के लिए बहुत राहत की बात होगी। 

रॉस टेलर का आखिरी टेस्ट यादगार
टॉम लाथम ने शानदार दोहरा शतक लगाकर रॉस टेलर का आखिरी टेस्ट यादगार बना दिया। टेलर ने इसी साल संन्यास का एलान किया है। उन्होंने बताया था कि गर्मी का सत्र खत्म होने के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस लिहाज से यह टेलर का आखिरी टेस्ट है। इसके बाद उन्हें वनडे मैच खेलने हैं। टेलर न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वो दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed