फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM v BAN: Record partnership helps Bangladesh reach 303-5 on Day 1

BANvZIM: मोमीनुल और मुश्फिकुर के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश मजबूत

Sun, 11 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
ZIM v BAN: Record partnership helps Bangladesh reach 303-5 on Day 1

मोमीनुल हक और मुश्फिकुर रहीम के शतक और दोनों के बीच रिकार्ड साझेदारी से बांग्लादेश ने रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन


मोमीनुल ने 161 जबकि मुश्फिकुर ने नाबाद 111 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले दिन पांच विकेट पर 303 रन बनाए।
विज्ञापन


मोमीनुल और मुश्फिकुर ने चौथे विकेट के लिए 266 रन जोड़े जिससे बांग्लादेश की टीम 23 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही। टीम ने पिछली नौ टेस्ट पारियों में पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमीनुल ने अपने सातवें टेस्ट शतक के दौरान 242 गेंद में 19 चौके जड़े जबकि मुश्फिकुर के छठे टेस्ट शतक में नौ चौके शामिल हैं।

इससे पहले बांग्लोदश की ओर से चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड मोमीनुल और लिटन दास के नाम था जिन्होंने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ 180 रन जोड़े थे।


जिंबाब्वे को शुरुआती सफलता के बाद इस साझेदारी को तोड़ने के लिए दूसरी नयी गेंद का इंतजार करना पड़ा जब तेंडाई चतारा ने मोमीनुल को गली में ब्रायन चारी के हाथों कैच कराया।

काइल जार्विस ने इसके बाद रात्रि प्रहरी ताइजुल इस्लाम (04) को भी पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed