आईपीएल-8 के लिए आरसीबी से युवराज आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराज को रॉयल चैलेंजर बेंगलौर टीम ने आईपीएल-7 के लिए 14 करोड़ रुपए में ख्ररीदा था। युवराज अपनी टीम में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 34 के औसत से 376 रन बनाए। जिसमें तीन ऑफ सेंचुरी भी शामिल है। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना जौहर दिखाते हुए 22.4 ओवरों में पांच विकेट भी चटकाए थे।
युवराज के अलावा आरसीबी में विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे धुरंधर बल्लेबाज थे लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और आरसीबी को नीचे से दूसरे पायदान पर ही संतोष्ा करना पड़ा था।
पीटरसन और जहीर भी अपनी-अपनी टीम से बाहर
युवराज के अलावा पीटरसन और भारत के स्टार गेंदबाजों में से एक जहीर खान को भी उनकी टीमों से बाहर कर दिया है। इस सीजन के आईपीएल के दिल्ली डेयरडेवल्स ने पीटरसन और मुम्बई इंडियसं ने जहीर को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।
पीटरसन भी दिल्ली डेयरडेवल्स के लिए चमत्कार साबित नहीं हो पाए। उन्होंने 11 मैचों मे 29.4 के औसत से रन बनाए।