IND Inning
1/0 (0.1 ov)
Sanju Samson 0
Abhishek Sharma 1 (1)
WI elected to bowl
{"_id":"78cd6a42-1938-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"yorkshire-won-the-toss-and-elected-to-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फेरा मुंबई की उम्मीदों पर पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने फेरा मुंबई की उम्मीदों पर पानी
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में बारिश के चलते मुंबई इंडियंस की सेमीफाइनल डगर काफी मुश्किल हो गई है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और यॉर्कशायर के बीच गुरुवार को खेला गया मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को 2-2 अंकों के साथ संतोष करना पड़ा। यॉर्कशायर ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। मुंबई की पारी में अभी 18वां ओवर चल रहा था कि बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। मैच रोके जाने के समय मुंबई ने 17.5 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए थे। बारिश नहीं थमने की वजह से मैच को आखिरकार रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई की ओर से ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 26 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 37, सचिन तेंदुलकर ने 7, रोहित शर्मा ने 25, दिनेश कार्तिक ने 12, अंबाती रायुडू ने 15, किरोन पोलार्ड ने 20 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37, कप्तान हरभजन सिंह ने 12 और मिशेल जानसन ने नाबाद पांच रन बनाए। यॉर्कशायर की तरफ से अजीम रफीक और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
इस मैच के बाद मुंबई अब दो मैचों से दो अंकों के साथ ग्रुप 'बी' में तीसरे नंबर पर है। मुंबई को अपने पिछले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था और अब अंक बांटने से उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन