{"_id":"fe3df5ea-1783-11e2-b603-d4ae52bc57c2","slug":"yorkshire-won-the-toss-and-elected-to-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी ने यॉर्कशायर को 8 विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी ने यॉर्कशायर को 8 विकेट से रौंदा
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 07:37 PM IST
विज्ञापन
माइकल लुंब(नाबाद 43) और ब्रेड हैडिन(41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में ग्रुप 'बी' के एक मैच में सिडनी सिक्सर्स ने यॉर्कशायर को 8 विकेट से हरा दिया है। यॉर्कशायर के दिए 97 रनों के लक्ष्य को सिडनी ने महज 8.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही सिडनी के 4 अंक हो गए है। ओपनर माइकल लुंब ने 24 गेंदों में नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर सिडनी को आसानी से जीत दिला दी। सिडनी के कप्तान ब्रेड हैडिन ने लुंब का अच्छा साथ निभाते हुए 21 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए हैडिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यॉर्कशायर की ओर से रेयान साइडबॉटम और अजीम रफीक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
यॉर्कशायर ने बनाए 97 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यॉर्कशायर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी। सिडनी की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने यॉर्कशायर की पूरी बेबस दिखी। टीम के केवल तीन बल्लेबाज दो अंकों तक पहुंचे। जोई रूट ने सर्वाधिक 25, फिल जैक्स 21 और एडम लीथ ने 18 रन बनाए। सिडनी की ओर से एमए स्टॉर्क ने सर्वाधिक 3, पैट कमिंस और शेन वॉटसन ने 2-2 विकेट लिए। हिजलवुड और हेनरिक्स को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन