आईसीसी ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। आज हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में इस शीर्ष टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। आईसीसी के इस फैसले के बाद अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाएगा। गौरतलब है कि दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से कई सारी दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही लोगों की सुरक्षा भी एक बड़ा मसला है।
{"_id":"5f1572d48ebc3e63a04d35df","slug":"world-t20-called-off-big-decision-in-icc-meeting-amid-covid-19-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC T20 वर्ल्ड कप टला, इस साल नहीं होगा आयोजन, नई तारीख का हुआ एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 वर्ल्ड कप टला, इस साल नहीं होगा आयोजन, नई तारीख का हुआ एलान
Tue, 21 Jul 2020 12:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
एक साल आगे बढ़ा वर्ल्ड कप
आईसीसी के फैसले के अनुसार अब इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप एक साल बाद यानि 2021 में अक्तूबर और नवंबर के महीने में खेला जाएगा। इसकी वजह से लगातार तीन साल आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
बता दें कि आईसीसी के टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन जहां हर दो साल पर होता है, वहीं वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन चार साल में एक बार।

T20 World Trophy
तीन साल में तीन वर्ल्ड कप
इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के आगे बढ़ने के बाद आईसीसी ने अगले दो वर्ल्ड कप की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। अब साल 2021 में अक्तूबर और नवंबर में सातवें टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद साल 2022 में अक्तूबर और नवंबर के महीने में ही आठवें टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा। फिर साल 2023 में अक्तूबर और नवंबर के ही महीने में वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 26 नवंबर को खेला जाएगा।

icc world cup
वर्ल्ड कप 2023 की बदली तारीख
बता दें कि पुराने कैलेंडर के मुताबिक 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में नौ फरवरी से 26 मार्च तक होना था, लेकिन अब इसके समय में बदलाव कर दिया गया है।
फिलहाल आईसीसी की तरफ से इन तीनों टूर्नामेंट के आयोजन स्थल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।