फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कीवी खिलाड़ी को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, कहा- उनसे बहुत कुछ सीखा 

Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
learned a lot while playing under the leadership of Mahendra Singh Dhoni: mitchell santner
धोनी सीएसके - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने कहा कि उन्होंने सीएसके में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलते हुए काफी कुछ सीखा। उन्होंने कहा, 'मैं महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ काफी खेला हूं इसलिए उसके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और वह चीजों को कैसे करता है इस बारे में बात करना शानदार है।'


 

learned a lot while playing under the leadership of Mahendra Singh Dhoni: mitchell santner
mitchell santner

सैंटनर ने खुलासा किया कि रविंद्रन अश्विन ने उन्हें बाएं के स्पिनर की कैरम बॉल फेंकने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि 2016 में हम टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत आए थे और अश्विन ने कुछ कैरम बॉल फेंकी और मुझे लगता है कि उसने कई बार (नील) वैगनर को आउट किया।'

learned a lot while playing under the leadership of Mahendra Singh Dhoni: mitchell santner
मिशेल सैंटनर

सैंटनर ने कहा, 'मैंने महसूस किया कि न्यूजीलैंड में जब बाएं हाथ का बल्लेबाज आता है तो आपको गेंद को दूसरी ओर स्पिन कराने की जरूरत है- कुछ अलग। मैंने सोचा कि मैं ऐसा कर सकता हूं और उस समय यह काफी कारगर रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
learned a lot while playing under the leadership of Mahendra Singh Dhoni: mitchell santner
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन मार्च के अंत में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। आईपीएल के आयोजन की सितंबर के अंत से नवंबर के मध्य तक कराने की कोशिश हो रही है और भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसका आयोजन यूएई में हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed