30 मई यानी गुरुवार से विश्व कप 2019 का आगाज हो गया। 14 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम विश्व कप 2019 में कब-कब और किन-किन मैदानों पर मैच खेलेगी।
2 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : file photo
विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। इससे पहले 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।
3 of 7
2011 World Cup
- फोटो : file photo
टीम इंडिया ने 28 साल (1983) बाद 2011 में करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत को चैंपियन बनाया। हालांकि 2015 में धोनी की अगुआई में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन हार गई थी। मगर अब नए कप्तान विराट कोहली के सामने टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : social media
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप से पहले टीम ने दो वॉर्म-अप मैच खेले हैं, जिसमें एक में हार, जबकि दूसरे मुकाबले में जीत मिली। पहले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से हराया।
दोनों वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर काफी अच्छा रहा। नंबर-चार की पहेली जो अनसुलझी थी, वो भी सुलझ गई। पहले अभ्यास मैच में धोनी-हार्दिक की साझेदारी और जडेजा की शानदार अर्धशतकीय पारी ने टीम को बल पहुंचाया। हार के बावजूद भी कप्तान विराट टीम के निचले क्रम के प्रदर्शन से काफी खुश हुए। वहीं, दूसरे मुकाबले में केएल राहुल और एमएस धोनी की बेहतरीन शतकीय पारी ने दिखा दिया कि भारत का मिडिल ऑर्डर भी शानदार है।