फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद बुरी खबर, डेल स्टेन विश्व कप 2019 से बाहर

Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 05 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dale Steyn ruled out of the ICC Cricket World Cup with solider injury
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद बुरी खबर है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। कंधे में चोट के चलते स्टेन इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के पिछले दोनों मुकाबलों में खेल नहीं पाए थे, जिसका खामियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ा था। अब स्टेन के बदले ब्युरन हेंड्रिक्स को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। हेंड्रिक्स बांए हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

 

Dale Steyn ruled out of the ICC Cricket World Cup with solider injury
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

नासूर बनी कंधे की चोट

करीब दो साल पहले डेल स्टेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कंधे में तकलीफ हुई थी। इसके बाद वे करीब दो साल से काफी कम क्रिकेट खेल रहे थे। आईपीएल 2019 में भी स्टेन ज्यादा नहीं खेल पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद स्टेन ने छोटे रनअप से गेंदबाजी का कुछ अभ्यास जरूर किया था, लेकिन अब इस चोट से उबर नहीं पाए। 2016 में डेल ने अपने कंधे की सर्जरी भी करवाई थी।

 

Dale Steyn ruled out of the ICC Cricket World Cup with solider injury
South Africa vs Pakistan

मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका
 

विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उद्घाटन मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने उसे बुरी तरह धोया था। जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए करारी शिकस्त दी थी। अब प्रोटियाज को अपना अगला मैच 5 जून को भारत के खिलाफ साउथैंप्टन में खेलना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dale Steyn ruled out of the ICC Cricket World Cup with solider injury
लुंगी एनगिडी - फोटो : social Media

चोट से परेशान अफ्रीकी टीम

डेल स्टेन अकेले नहीं हैं जो अपनी चोट से जूझ रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम में अनफिट खिलाड़ियों की भरमार है। बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने ज्यादातर शॉर्ट गेंदबाजी की और इसका उनको नुकसान भी हुआ। इसी मैच में उनके प्रमुख तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो मैदान से बाहर चले गए। अब खबर है कि एनगिडी कम से कम दो हफ्ते नहीं खेल सकेंगे। मतलब ये हुआ कि भारत के खिलाफ उनका मैदान में उतरना करीब-करीब नामुमकिन है।

विज्ञापन
Dale Steyn ruled out of the ICC Cricket World Cup with solider injury
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया

हाशिम अमला को इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करते वक्त जोफ्रा आर्चर का एक बाउंसर हेलमेट पर लगा था। यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद थी। इसके बाद वो रिटायर हो गए थे और जब लौटे तो काफी असहज थे। लिहाजा, बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। खबर है कि अमला ने सिर में दर्द की शिकायत की थी और अब भी वो पूरी तरह फिट नहीं हैं। भारत के विरुद्ध वो मैदान में उतरेंगे या नहीं, यह तय नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed