फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब बांग्लादेश के कप्तान बन गए धोनी, गेंदबाज को रोका और बदल गई फिल्डिंग

Wed, 29 May 2019 02:06 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 29 May 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni sets field for Bangladesh while batting, See Video
एम एस धोनी - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए अभ्यास मैच में एमएस धोनी पुराने रंग में नजर आए। पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद यह 95 रन की जीत टीम के लिए किसी ऑक्सीजन से कम नहीं होगी। इस जीत के अलावा जिस बात से कप्तान कोहली खुश नजर आए वह है मध्यक्रम का प्रदर्शन। शतकवीर केएल राहुल ने चौथे क्रम की गुत्थी सुलझाई तो माही ने भी शतक ठोकते हुए अपने इरादे बयां कर दिए। मगर इस मैच में धोनी का एक इशारा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है।


 

World Cup 2019: MS Dhoni sets field for Bangladesh while batting, See Video
एम एस धोनी - फोटो : social Media

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी 113 रन की ताबड़तोड़ पारी में कुछ ऐसा कर दिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया और धोनी के फैन्स की जुबान पर चर्चा के लिए नई कहानी मिल गई। मैच के दौरान जब धोनी बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे, तभी 40वें ओवर के बीच यह नजारा देखने को मिला। 

World Cup 2019: MS Dhoni sets field for Bangladesh while batting, See Video
एम एस धोनी - फोटो : social Media

भारत के लिए बांग्लादेश की ओर से यह ओवर सब्बीर रहमान लेकर आए। सब्बीर जैसे ही धोनी को गेंद डालने के लिए अपने रन-अप से विकेट की ओर चले, धोनी ने उन्हें रोक कर स्क्वैयर लेग के फिल्डर को अपनी बाईं ओर करने का इशारा किया। शब्बीर ने भी अपने कप्तान मशरफे मुर्तजा को नजरअंदाज कर धोनी की सलाह को मनाते हुए फिल्डर को धोनी की बताई जगह पर बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni sets field for Bangladesh while batting, See Video
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी इंडियन टीम में भी मैच के दौरान लगातार विकेट के पीछे से फिल्ड चेंज करते रहते हैं। खासकर मैच में दबाव के समय वह टीम के कप्तान ही हो जाते हैं। कोहली के साथ मिलकर रणनीति बनाते नजर आते हैं।। धोनी का यही कप्तानी वाला अंदाज बांग्लादेश की गेंदबाजी के दौरान बाहर आ गया।

विज्ञापन
World Cup 2019: MS Dhoni sets field for Bangladesh while batting, See Video
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी के इस कप्तानी वाले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जाने लगा, लेकिन अब ट्विटर पर अब यह वीडियो उपलब्ध नहीं है। ट्विटर पर लगातार फैन ट्वीट कर लोगों से पूछ रहे हैं कि किसी के पास ये वीडियो है क्या।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed