{"_id":"5d27a8718ebc3e6ce97e9d80","slug":"world-cup-2019-aaron-finch-says-england-played-exceptionally-well-in-semifinal-after-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- इंग्लैंड हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छठी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- इंग्लैंड हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आरोन फिंच
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गत चैंपियनऑस्ट्रेलिया गुरुवार को इंग्लैंड से हारकर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। मेजबान इंग्लैंड ने उसे आठ विकेटों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंच गई। वहीं, इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का छठी बार विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। आइए जानते हैं कि हार के बाद कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने क्या कहा?
2 of 4
आरोन फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान फिंच ने कहा, 'इस विश्व कप से हमें काफी कुछ सीखने को मिला खासकर पिछले साल को देखते हुए जब हम यहां आए थे। आप हमेशा जीतना चाहते हो लेकिन इस टीम ने हमें यहां तक पहुंचाने के लिए जो किया उस पर मुझे गर्व है। बीते तकरीबन छह महीनों में हमने अपने आप को साबित किया है, लेकिन यह हार फिर भी चुभती है।'
3 of 4
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social Media
इसके साथ ही फिंच ने इंग्लैंड की तारीफ की और कहा कि मेजबान टीम ने उन्हें एकतरफा तरीक से हराया। फिंच ने कहा, 'उन्होंने (इंग्लैंड) हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया। जिस तरह से उन्होंने 27 रन पर हमारे तीन विकेट झटक लिए थे, उसी से तय हो गया था। फिर भी आप नई गेंद से किसी भी सतह पर आने की उम्मीद करते हो, उन्होंने अच्छी लेंथ में गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेसन रॉय
- फोटो : social media
बता दें कि बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में 2 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में प्रवेश किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।