{"_id":"5d27b0388ebc3e6c97360ead","slug":"eoin-morgan-says-last-wc-final-appearance-i-was-six-year-old-after-reach-in-world-cup-2019-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद World Cup के फाइनल में इंग्लैंड, जीत के बाद कप्तान मोर्गन ने कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
27 साल बाद World Cup के फाइनल में इंग्लैंड, जीत के बाद कप्तान मोर्गन ने कही दिल छू लेने वाली बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि उनकी टीम इस मौके का पूरा फायदा उठाकर विश्व कप खिताब जीतना चाहती है।
2 of 5
Eoin Morgan
- फोटो : social Media
मोर्गन ने जीत के बाद कहा, 'बहुत खुश हूं। हम प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने इतना समर्थन किया। एजबेस्टन में हमने भारत को हराया था और हम उसी आत्मविश्वास के साथ यहां आये थे।'
3 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को होने वाले फाइनल के बारे में मोर्गन ने कहा, 'पिछले विश्व कप फाइनल में जब टीम पहुंची थी तो मैं छह साल का था। मुझे इतना ज्यादा याद नहीं हैं हमने इसकी हाइलाइट ही देखी थी। रविवार को हमारे पास मौका है, बहुत बड़ा मौका। 2015 के बाद हमारी टीम ने शानदार सुधार किया है। ड्रेसिंग रूम में हर किसी को इसका श्रेय जाता है। हम इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social Media
मोर्गन ने वोक्स, जेसन रॉय और जोफ्रा आर्चर की तारीफों के पुल बांधे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, 'पूरी तरह से पछाड़ दिया। जिस तरह से उन्होंने 14 रन पर हमारे तीन विकेट झटक लिये थे, उसी से तय हो गया था। फिर भी आप नयी गेंद से किसी भी सतह पर आने की उम्मीद करते हो, उन्होंने अच्छी लेंथ में गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
5 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'फिर भी इस विश्व कप अभियान से काफी सकारात्मक चीजें ले जा सकते हैं। आप हमेशा जीतना चाहते हो, आप यह सोचकर आते हो कि आप जीत सकते हो लेकिन काफी चीजें सकारात्मक रहीं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।