फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इन तीन वजहों से केएल राहुल की हुई टीम इंडिया से छुट्टी, बन चुके थे सिरदर्द

Thu, 12 Sep 2019 06:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Why kl rahul lost his place in indian test squad vs South Africa
केएल राहुल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का एलान हो गया। खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब उनकी जगह रोहित शर्मा को बतौर ओपनर मौका दिया गया।





केएल राहुल की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम में जगह दी गई है। अगर पंजाब के इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह टीम इंडिया इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 296वें खिलाड़ी होंगे।

आइए एक नजर डालते उन तीन कारणों पर जिनके चलते केएल राहुल की टेस्ट टीम से विदाई हुई।

Why kl rahul lost his place in indian test squad vs South Africa
केएल राहुल

घटिया हालिया फॉर्म
 

लोकेश राहुल ने अपने 36 टेस्ट मैच के करियर की 60 पारियों में 2006 रन बनाए हैं। राहुल के नाम पांच शतक और 11 अर्धशतक हैं। हालांकि उनका हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। बीती 12 पारियों में से वह एक बार भी पचास का आकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 17.72 का रहा है। इन 12 पारियों में उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 95 रन बनाए हैं। दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। ऐसे में खराब प्रदर्शन का खामियाजा उन्हें भुगतना ही था।

Why kl rahul lost his place in indian test squad vs South Africa
रोहित-राहुल - फोटो : social Media

रोहित शर्मा से मुकाबला


अपने 27 मैचों के टेस्ट करियर के दौरान रोहित शर्मा ने 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं, जिसमें उनके तीन शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कोलकाता में अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान 177 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में नाबाद 111 रन बनाए। हालांकि हाल ही में खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। आउट ऑफ फॉर्म राहुल को लगातार ढोते हुए करियर के इस पड़ाव पर वन-डे और टी-20 टीम के उपकप्तान को बैंच पर बिठाए रखना भी कहीं से तर्क संगत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why kl rahul lost his place in indian test squad vs South Africa
केएल राहुल

एमएसके प्रसाद का इशारा

हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे ने पांचवां और छठा नंबर पक्का कर लिया है ऐसे में अब रोहित शर्मा को वीरेंद्र सहवाग के मॉडल के तहत सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया जा सकता है। विश्व कप में पांच शतक मारने वाले रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों ही टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।

वैसे भी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पहले ही इस बात के संकेत दे चुके थे कि राहुल का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है और अब रोहित को ओपनिंग में मौका मिलेगा। मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली के पास एक ही विकल्प बचा है कि वह आक्रामक खिलाड़ी जैसे रोहित को शीर्ष क्रम में आजमाएं।

रोहित भारत के लिए अंतिम टेस्ट 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेले थे। चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर के लिए और कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर के लिए फिक्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed