फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीसीसीआई ने विंडीज दौरे पर खिलाड़ियों को परिवार संग रहने के नियम में बरती थी नरमी

Thu, 12 Sep 2019 05:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 12 Sep 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
BCCI relaxed family clause For Team India Players during West Indies Tour
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फैमिली क्लॉज में थोड़ी-बहुत राहत दी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जुलाई में वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टीम के खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे पर अपने परिवार को साथ रखने की इजाजत दी गई थी। 

BCCI relaxed family clause For Team India Players during West Indies Tour
BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि 'हमने महसूस किया कि खिलाड़ी वर्ल्ड कप के दौरान तनाव भरे वक्त से गुजरे थे। इसके फौरन बाद वेस्टइंडीज का दौरा शुरू हो गया। ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार को साथ रखने की इजाजत देना जरूरी था। विंडीज दौरे के फौरन बाद लंबा और व्यस्त घरेलू सीजन शुरू हो रहा है और देश में परिवार के साथ सफर करना थोड़ा मुश्किल होता है।

BCCI relaxed family clause For Team India Players during West Indies Tour
coa

बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मुख्य कोच और कप्तान के साथ मिलकर नियम बनाया था, जिसमें खिलाड़ी विदेशी दौरे पर एक निश्चित समय तक ही परिवार को साथ रख सकते हैं। इस नियम के अनुसार लंबे दौरे पर परिवार शुरुआती 20 दिनों में टीम के साथ नहीं रह सकता और वह पूरे दौरे पर वह कुल मिलाकर अधिक से अधिक 21 दिन ही साथ रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI relaxed family clause For Team India Players during West Indies Tour
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

टीम के एक सीनियर सदस्य ने वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही परिवार को साथ रखने की इजाजत मांगी थी। जिसे सीओए ने नकार दिया था, लेकिन इसके बावजूद उस खिलाड़ी ने नियमों की अनेदेखी की थी। वेस्टइंडीज दौरे पर ज्यादातर खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ नहीं था। हालांकि कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा विंडीज दौरे पर उनके साथ रहीं। कोहली ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी।

विज्ञापन
BCCI relaxed family clause For Team India Players during West Indies Tour
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

एक अधिकारी ने कहा कि यह नियम सबके लिए था। वेस्ट इंडीज में तीनों प्रारूपों के लिए अलग टीमें चुनी गई थीं। कुछ ही खिलाड़ी थे, जो तीनों प्रारूपों का हिस्सा थे। विराट उनमें से एक थे। विराट एक प्रफेशनल इंसान हैं। वह टीम के लिए बनाए गए नियमों को नहीं तोड़ते हैं। उनकी पत्नी की विंडीज यात्रा निजी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed