फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who Said What South Africa vs India 2018 1st Test match

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार के बाद, जानिए इन खिलाड़ियों ने क्या कहा

Tue, 09 Jan 2018 10:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Who Said What South Africa vs India 2018 1st Test match
टीम इंडिया - फोटो : File

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 72 रन से करारी शिक्सत दी। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286 रन पर सिमटी थी, जिसके बाद टीम इंडिया 209 रन पर सिमटी।

विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रन की बढ़त मिली। हालांकि, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 130 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 135 रन पर ऑलआउट हो गई। आइये जानते हैं टीम िंडिया की हार के बाद किसने क्या कहाः-
विज्ञापन


विराट कोहली
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान विराट कोहली ने कहा, 'हम इस मैच को 70 करीब रन से हार गए, लेकिन हम यदि पहली इनिंग में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसने में कामयाब रहते तो हम उन्हें 220 तक रोक सकते थे। शुरुआती के तीन दिन तक हम इस मैच में बने हुए थे, लेकिन चौथे दिन लगातार हमारे बल्लेबाज आउट होते रहे, जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- फिलेंडर के 'छक्के' से दक्षिण अफ्रीका ने जीता पहला टेस्ट, टीम इंडिया को 72 रन से दी मात

अफ्रीकी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने शॉर्ट बॉल का जमकर इस्तेमाल किया, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने सही लेंथ पर गेंद फेंकी। टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने होगा। हमें पार्टनरशिप में रन बनाने होंगे, ये पूरा खेल ही पार्टनरशिप का है।

कोहली ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैच में बल्लेबाजों ने अपनी गलतियों से नहीं सीखा और दूसरी पारी में भी वही गलती की जो पहली पारी में की थी। अंत में उन्होंने कहा कि इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है, जो इस दौरे में हमें आगे काम आएगी।

Who Said What South Africa vs India 2018 1st Test match
दक्षिण अफ्रीका

फाफ डू प्लेसीस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने कहा, 'इस पूरे मैच में टीम इंडिया हमसे बेहतर स्थिति में थी। पहली पारी में जिस तरह से पहले घंटे में हमें झटके लगे, उसे देखते हुए मुझे लगा था कि इस पिच पर 270 रन काफी रहेंगे। लेकिन हम 286 रन बनाने में कामयाब रहे।

टीम इंडिया को शुरुआती झटके देने में भी कामयाब रहे, लेकिन पांड्या ने कमाल की पारी खेली। हालांकि हमें पता था कि वो रिस्क लेंगे और किसी भी बॉल पर अपना विकेट गंवा देंगे और वही हुआ। दूसरी पारी में 90/7 के बाद एबी डीविलियर्स ने शानदार पारी खेली। हमारा प्लान था कि हम 350 रन की लीड ले सकें, लेकिन बॉल ने जो किया वो हैरान करने वाला रहा। ऐसा लग रहा था कि ये डे-नाइट टेस्ट मैच की पिच है। अंत में उन्होंने कहा कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैचा हमेशा अहम होता है और इस मैच हो हम हर हाल में जीतना चाहते थे और हमारे गेंदबाजों ने वो करके दिखाया। 

वर्नोन फिलेंडर
इस मैच के हीरो रहे वर्नोन फिलेंडर ने कहा कि आमतौर पर न्यूलैंड्स की पिच स्लो रहती है, लेकिन जिस तरह से इस बार यह पिच खेली है, उसने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी टीम ने खेला है वो कमाल है। मैं ब्रेक के बाद मैदान पर अपनी वापसी कर रहा था और इस मैच को लेकर थोड़ा नर्वस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed