फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies cancels the pakistan tour due to security reasons
WI Inning
129/3 (11 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 46(23)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 121 runs in 54 remaining balls

पाकिस्तान नहीं जाना चाहती ये टीम, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Thu, 09 Nov 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 09 Nov 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
west indies cancels the pakistan tour due to security reasons
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी नहीं हो पा रही है। अभी भी उसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के लाहौर में एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने से इंकार किया था। हालांकि, बोर्ड द्वारा समझाने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान जाकर सीरीज का अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 

विज्ञापन


बहरहाल, पाकिस्तान के सामने एक बार फिर चिंता खड़ी हो गई है। वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए पाकिस्तान का अपना दौरा रद्द कर दिया है। टीम के कई स्टार खिलाड़ियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है, जिसके बाद इसे रद्द करने का फैसला किया गया। हालांकि खबरें ऐसी भी आईं है कि यह दौरा भविष्य में फिर कभी पूरा किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस दौरे की योजना अगले वर्ष बनाने के लिए कही है।
विज्ञापन


पीसीबी के मुताबिक दोनों टीमों के समय को ध्यान में रखकर अगले वर्ष सीरीज की रणनीति बनाई जाएगी। अभी रद्द हुए कार्यक्रम पर पीसीबी ने कुछ नहीं कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन स्टार खिलाड़ियों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

west indies cancels the pakistan tour due to security reasons
वेस्टइंडीज - फोटो : you tube

कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड के अनुसार किरोन पोलार्ड, क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने साफ शब्दों में कहा कि सीरीज होने की स्थिति में वे उपलब्ध नहीं रहेंगे।

खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज क्रिकेट खिलाड़ियों के संघ ने भी इस दौरे को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर दी थी। यह तब किया गया जब आईसीसी द्वारा नियुक्त सुरक्षा कंपनी ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट उन्हें दी थी।

पाकिस्तान में सुरक्षा व्यस्थाओं को लेकर जांच होने के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट देने के बाद विश्व एकादश की टीम को तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। सितंबर में लाहौर में यह सभी मैच हुए थे और पाक ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने भी वहां एक टी20 खेला है।

विश्व एकादश और श्रीलंकाई टीम के दौरे के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की चिंता भी सही है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि स्मोग और कोहरे के मौसम की वजह से दौरा रद्द किया गया है और वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, लेकिन आगे इस दौरे के होने का भरोसा भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed