{"_id":"5d3bf1778ebc3e6cff02d90c","slug":"west-indies-a-vs-india-a-first-unofficial-test-day-three-natch-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला अनाधिकारिक टेस्टः शहबाज नदीम के पंच से इंडिया ए जीत की ओर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहला अनाधिकारिक टेस्टः शहबाज नदीम के पंच से इंडिया ए जीत की ओर
Sat, 27 Jul 2019 05:16 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
शहबाज नदीम
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडज दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने पहले अनाधिकृत टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक ने इंडिया ए अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 68 रनों की दरकार है, जबकि उनके 9 विकेट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन के स्कोर 299/8 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम अपने स्कोर में मात्र 13 रन ही जोड़ पाई और पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। रिद्धिमान साहा 71 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 84 रन बढ़त मिली।
विज्ञापन
टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई। विंडीज ने 51 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। रोस्टन चेस और ब्रुक्स ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
विज्ञापन
टीम को तीसरा झटका रोस्टन के रूप में 130 के स्कोर पर लगा। उन्होंने 32 रन बनाये। अगले बल्लेबाज ब्लैकवुड और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शामारह ब्रुक्स ने चौथे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इस दौरान ब्रुक्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
ब्रुक्स 159 के स्कोर पर सर्वाधिक 53 रन बनाकर शहबाज नदीम का शिकार बने। इसके बाद पूरी टीम 180 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज टीम ने अपने अंतिम 6 विकेट सिर्फ 21 रन के भीतर गंवा दिए। इंडिया ए की ओर से शहबाज नदीम ने 5 जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए।
वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के आधार पर भारत के सामने 97 रनों का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने इंडिया ए की ओर से उतरे प्रियंक पांचाल और अभिमन्यू ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। पांचाल 5 रन बनाकर कोर्नवॉल की गेंद पर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होते ही तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ।